World Blood Donor Day: सूरजपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी बजरंग लाल गर्ग को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 53 बार रक्तदान कर चुके बजरंग लाल गर्ग की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
World Blood Donor Day: बजरंग लाल गर्ग अब तक 53 बार रक्तदान कर चुके हैं। वे ऐसे समर्पित रक्तदाता हैं जो किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होने पर हर समय सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। अनेक मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके चलते वे जिले में एक प्रेरणास्रोत के रूप में पहचान बना चुके हैं।

World Blood Donor Day: बजरंग लाल गर्ग, समाजसेवी पवन गर्ग एवं भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग के भाई हैं। रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें शहर और जिले की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
World Blood Donor Day: विश्व रक्तदाता दिवस पर मिले इस सम्मान से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि बजरंग लाल गर्ग का सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा है और उनका यह सम्मान युवाओं को भी रक्तदान जैसे महादान के लिए आगे आने का संदेश देता है।










