US-Iran Tensions : वाशिंगटन। अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर सहमति बन गई है, जिस पर आगामी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसके बाद तेहरान परमाणु कार्यक्रम और अन्य मुद्दों पर अगले 60 दिनों तक विस्तृत चर्चा का दौर चलेगा।
US-Iran Tensions : शांति समझौते पर सहमति का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूएस-ईरान के बीच पीस डील पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब मैं होर्मुज को टोल-फ्री खोलने और नौसैनिक ब्लॉकेड हटाने की मंजूरी देता हूं। हालांकि, ईरान की ओर से लीडर को लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अमेरिका-ईरान के बीच हुए इस समझौते पर दुनियाभर के देश खुशी जता रहे हैं, क्योंकि इस युद्ध के खत्म होने का सभी इंतजार कर रहे थे।
US-Iran Tensions : यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस डील के बाद अब हॉर्मुज को बिना किसी टैक्स या रुकावट के तुरंत जहाजों की आवाजाही के लिए खोला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में तब तक स्थायी शांति नहीं हो सकती, जब तक लेबनान सुलग रहा है, इसलिए वहां भी तुरंत सीजफायर होना चाहिए.।
US-Iran Tensions : पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इसे एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी बताते हुए कहा कि इस समझौते से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक बड़ा भरोसा मिला है। इससे ग्लोबल मार्केट और दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में स्थिरता आएगी। इशाक डार ने बताया कि पाकिस्तान इस पूरी बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के साथ लगातार संपर्क में था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोनों देशों के बीच आगामी 19 जून को जिनेवा में इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक रूप से साइन किए जाएंगे।
US-Iran Tensions : संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते पर दोनों देशों को बधाई दी है। गुटेरेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह समझौता स्थायी रूप से युद्ध रोकने, हॉर्मुज को फिर से खोलने और आगे की बातचीत के लिए एक अहम कदम है.। उन्होंने इस डील को सफल बनाने में मदद करने के लिए पाकिस्तान, कतर, मिस्र, सऊदी अरब और तुर्की जैसे क्षेत्रीय देशों के सकारात्मक रुख की भी जमकर तारीफ की।










