•कलेक्टर-एसपी ने अतिथियों के समक्ष प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
World Blood Donor Day: विश्व रक्तदाता दिवस पर  रविवार 14 जून को भारतीय रेड  क्रॉस समिति जिला शाखा बिलासपुर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कायस्थ समाज ने  सराहनीय योगदान दिया। कायस्थ समाज की ओर से दस बार रक्तदान कर चुके जयंत  श्रीवास्तव को कलेक्टर और एसपी व भारतीय रेड क्रॉस समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

World Blood Donor Day: दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी कायस्थ समाज ने सराहनीय योगदान दिया था। जयंत श्रीवास्तव की रक्तदान में ही नहीं विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी रही है। समाज के लोगों ने उनके इन प्रयासों की सराहना की है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष आलोक वर्मा , विनोद वर्मा , प्रणय श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में सामान्यजन उपस्थित थे।

Previous articleCG Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 नगर पालिकाओं के CMO बदले गए
Next articleUS-Iran Tensions : अमरीका – ईरान समझौते के लिए सहमत, राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने का किया ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here