ACB Raid: सक्ती । एसीबी की टीम ने सक्ती में जनपद सीईओ, बाबू और भृत्य को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। तीनों ने सरपंच के बेटे से चेक जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपियों ने रिश्वत की 1 लाख रकम ले चुके थे, दूसरी किस्त 1 लाख लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB Raid: सरपंच के बेटे अरुण भारद्वाज द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसकी माता ग्राम लिमतरा, जिला सक्ती की सरपंच है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत् पंचायत के लिए निर्मल घाट व नाली निर्माण आदि के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है, जिसमें से 8 लाख रुपये का चेक जनपद पंचायत सक्ती से जारी हो चुका है तथा शेष 12 लाख का चेक जारी करने के लिए उसने अपनी माता के अधिकृत करने पर जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ से संपर्क किया। जनपद निखिल कश्यप और उसके बाबू अविनाश ठाकुर ने कमीशन के रूप में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।
ACB Raid: रिश्वत देने की बजाय उसने एसीबी में शिकायत दे दी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी अविनाश ठाकुर द्वारा अपने कार्यालय के भृत्य लच्छन के माध्यम से प्रथम किश्त के रूप में 1 लाख रुपये पूर्व में ही ले लिया गया था। सीईओ जनपद पंचायत सक्ती निखिल कश्यप एवं सहयोगी बाबू अविनाश ठाकुर एवं भृत्य लच्छन भानू को अगली किश्त के रूप में शेष राशि 1 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। ACB द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।










