CG Crime :  अम्बिकापुर। स्थानीय बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार देर रात 11 नाबालिग फरार हो गए । ये  हत्या, दुष्कर्म, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में बंद थे।खराब मौसम, तेज बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिगों ने बैरक की एक खिड़की उखाड़ दी और संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। अंधेरे का फायदा उठाते हुए बैरक की खिड़की  उखाड़ी और निकल भागे।

CG Crime :  संप्रेक्षण गृह के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे मगर उन्हें भनक तक लगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ये हत्या, दुष्कर्म, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह में रखे गए थे। पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालते हुए तलाश कर रही है। पूरे जिले में अलर्ट, पुलिस की पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख मार्गों और  ठिकानों की निगरानी  की जा रही है। जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है।

Previous articlePadma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित, अलका याग्निक को मिला पद्मभूषण, शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म सम्मान
Next articleSchool Girl rape case  : सेंट जेवियर स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म मामले में फूटा आक्रोश, सर्वसमाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here