Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Crime: पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती
छत्तीसगढ़

CG Crime: पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

Avatar photo
By fourthline.in
June 24, 2026 2 Min Read
0

CG Crime:   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में हुए सनसनीखेज अपहरण और फिरौती कांड का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। मरवाही थाना क्षेत्र से अगवा किए गए गिरीश यादव को उड़ीसा के कोरापुट से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

CG Crime: मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ निवासी 41 वर्षीय गिरीश यादव का 20 जून की सुबह घर से ही पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। दो आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के घर में छूटे मोबाइल फोन पर कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रकम नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल और मरवाही थाना की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी जांच शुरू की।

CG Crime:  मोबाइल कॉल डिटेल, टावर लोकेशन, डिजिटल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। लगातार निगरानी और अंतरराज्यीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने उड़ीसा के कोरापुट से गिरीश यादव को सुरक्षित मुक्त करा लिया। पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर निवासी पुंडलिक केंद्रे, राजस्थान के जोधपुर निवासी चंद्रशेखर और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी शेषपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा पुलिस लिखी प्लेट और नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया गया है।

CG Crime:   प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अपहरण की वजह पैसों का लेन-देन था। पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि गिरीश यादव कथित तौर पर गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था और इसी आर्थिक विवाद के चलते उसे अगवा किया गया। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में कुछ और लोगों की भूमिका सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Tags:

#CGCrime #ChhattisgarhCrime #KidnappingCase #BusinessmanKidnapped #RansomDemand #20LakhRansom #GunpointAbduction #CrimeNews #PoliceAction #AccusedArrested #CrimeInvestigation
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

School Girl rape case  : सेंट जेवियर स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म मामले में फूटा आक्रोश, सर्वसमाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Next

Nougai triple Murder Case: रेत ठेका विवाद में बीजेपी नेता लल्ला सिंह की हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme