CG Weather update : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मौसम को लेकर बड़ी खबर है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। अभी तक मानसून ने राज्य के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया है।
CG Weather update : मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में अपनी दस्तक दे देगा। कल शनिवार को मुंगेली में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दरभा में 40 मिलीमीटर पानी गिरा। गुंडरदेही, अर्जुंदा और कोंटा में 30-30 मिलीमीटर बारिश हुई। रायगढ़, अकलतरा, प्रेमनगर, अहिवारा और दुर्ग सहित कई इलाकों में 20-20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जगदलपुर, बस्तर और गरियाबंद जैसी जगहों पर 10 मिलीमीटर तक पानी गिरा।
CG Weather update : मानसून ने अब तक 18 से ज्यादा जिलों में दस्तक दे दी है। इन जिलों में मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर शामिल हैं।
इन जिलों खत्म होगा मानसून का इंतजार
सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में मानसून का पहुंचना अभी बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में इन जिलों में भी मानसून आ सकता है। हालांकि, इन इलाकों में अभी मानसून से पहले वाली बारिश हो रही है।









