CG Weather alert:  रायपुर । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जुलाई 2026 को देश के 12 राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तूफान को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

CG Weather alert:  उत्तर-पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि मध्य और उत्तर भारत के राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी 31 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां काफी तेज होंगी।

CG Weather alert:   मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और मैदानी इलाकों में बने मानसूनी तंत्र के कारण बारिश का दायरा बढ़ रहा है। उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में जहां अगले 72 घंटे बेहद संवेदनशीलता वाले माने जा रहे हैं। वहीं मैदानी राज्यों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। हवाओं की तेज रफ्तार और बिजली कड़कने से खुले स्थानों और खेतों में काम करने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ के लिए मौसम पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के जिलों में मानसून काफी आक्रामक रहेगा। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में बादलों की तेज गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, कांकेर और कबीरधाम समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।

Previous articleCG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मेदांता अस्पताल में भर्ती किरण सिंहदेव को देखने पहुंचे, संसद भवन में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Next articleCG High Court: सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती प्रक्रिया 2025 का परिणाम हाईकोर्ट ने किया रद्द, नए सिरे से होगी भर्ती प्रक्रिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here