CG Weather Update :   रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से बढ़ी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज से मानसूनी गतिविधियों के तेज होने की संभावना जताई है।

CG Weather Update :    प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब तक उम्मीद से थोड़ी धीमी रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में अब तक औसत से 29 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के बाद किसान और आम जनता को अच्छी बारिश की आस बंधी है।

CG Weather Update :  मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका इस समय उत्तर भारत से होकर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। नतीजा यह है कि प्रदेश में नमी वाली हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा होने के संकेत हैं।

CG Weather Update :  मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से के लिए चेतावनी जारी की है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और जशपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी है।

 CG Weather Update :    इसके अलावा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा समेत कुल 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Previous articleCG News : जशपुर में अंधविश्वास ने ली एक और महिला की जान, टोनही बताकर विधवा बहू को जेठ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here