CG News :  जशपुर। जशपुर जिले में अंधविश्वास एक बार फिर खूनी वारदात की वजह बना है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डूंगरजोर गांव में एक विधवा महिला को टोनही बताकर उसके जेठ ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News :   पुलिस के मुताबिक डूंगरजोर गांव निवासी सुखसिंह राठौर सोमवार सुबह अपनी विधवा बहू नवीना राठौर के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने बेवा बहू नवीना पर जादू-टोना कर परिवार के लोगों की मौत का कारण बनने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब नवीना ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने पास में पड़े डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News :  पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के परिवार में पिछले कुछ समय के दौरान उसकी मां, भाई और नाती की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आरोपी इन मौतों के लिए नवीना राठौर को जिम्मेदार मानता था और उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था। गौरतलब है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी टोनही और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं के कारण महिलाओं को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या तक की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Previous articleRaja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत पर सुनवाई टली, मेघालय सरकार ने की है बेल रद्द करने की मांग, 21 को होगी सुनवाई
Next articleCG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here