• योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी मिल रहा मार्गदर्शन
Natural Health Facility : सूरजपुर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर एक उपयोगी पहल के रूप में गायत्री शक्तिपीठ में प्राकृतिक चिकित्सा की शुरुआत की गई है। अब उपचार के लिए लोगों को दूर-दराज जाने की जरूरत कम होगी। 20 जून से संचालित मां भगवती प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के साथ योग और स्वस्थ जीवनशैली का मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Natural Health Facility :   गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी भोला प्रसाद अग्रवाल की पहल से शुरू हुई यह सेवा सूरजपुर और आसपास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का  काम कर रही है। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित यह केंद्र स्वर्गीय हरफूलमल जी, स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जी एवं स्वर्गीय चलती देवी जी की स्मृति में स्थापित किया गया है। केंद्र में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से प्रशिक्षित चिकित्सक अविनाश पंडित एवं जयवंती सजवाण की देखरेख में सेवाएं दी जा रही हैं।

Natural Health Facility :  यहां प्राकृतिक चिकित्सा के साथ योग चिकित्सा, पंचकर्म, एक्यूप्रेशर, हाइड्रोकोलोन थेरेपी और बॉडी मसाज की सेवाएं दी जाती हैं। लोगों की आवश्यकता के अनुसार खान-पान, योग और नियमित दिनचर्या को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाता है, ताकि उपचार के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित हो। दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए केंद्र में ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इससे कई दिनों तक उपचार लेने वाले लोगों को सहूलियत मिल रही है। केंद्र में चिकित्सा सेवा का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित है।

Natural Health Facility :  गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी भोला प्रसाद अग्रवाल ने अधिक से अधिक लोगों से प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपचार के साथ संतुलित खान-पान, योग और नियमित दिनचर्या को जीवन का हिस्सा बनाना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र के माध्यम से उपचार के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Previous articleBRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे , PM मोदी से होगी मुलाकात, 7 साल बाद शी जिनपिंग आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here