CG News: रायपुर। राजधानी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के बीच कथित फोन पर बातचीत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सचिव पर विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है।

CG News: इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक प्रशासनिक अधिकारी के इस कथित व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रशासनिक अधिकारी का व्यवहार किसी सांसद के साथ इस तरह का हो सकता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।

CG News: अब इसी मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने मुख्य सचिव के नाम पत्र जारी करते हुए शासन के आदेश की याद दिलाई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सांसद, विधायक एवं जन प्रतिनिधियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय समय पर जारी सरकार के निर्देशों के आदेशों की प्रतिलिपि जारी करते हुए मुख्य सचिव से मांग की है कि इन वे इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं।

CG News: अब  बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान अमित कटारिया ने उनसे ‘जो करना है कर लो’ कहा और मिसबिहेव किया। मामले में लोकसभा सचिवालय ने एक्शन लेते हुए कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से मामले पर हिंदी और अंग्रेजी में फैक्चुअल नोट मांगा है, ताकि इसे लोकसभा अध्यक्ष के सामने रखा जा सके।

Previous articleBypoll results : उपचुनावों में बांकीपुर में प्रशांत किशोर और दतिया सीट पर कांग्रेस की जीत,  मंजलपुर पर भाजपा जीती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here