Social organisation:  सूरजपुर। अग्रवाल समाज में महिला संगठन को नई दिशा एवं मजबूती देने की दिशा में अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में ममता अग्रवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा व सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प लेते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

नई कार्यकारिणी में सीमा गर्ग को सचिव, रिंकी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सुमन गोयल एवं सोनू अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सीमा गोयल को सह सचिव तथा काजल अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में नयनकला गर्ग, कमलेश गोयल, लता गोयल, ललिता तायल, मीना गोयल, आशा अग्रवाल एवं विजया गर्ग को मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मीरा अग्रवाल, मंजू गोयल, सपना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सोमिल अग्रवाल, गीता अग्रवाल, रेनी अग्रवाल, रेखा गोयल, उषा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नीता गोयल, कनक गोयल, पिंकी गोयल, कुसुम अग्रवाल, स्वाति गोयल, विधि अग्रवाल एवं पिंकी केजरीवाल को शामिल किया गया।
बैठक में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला मंडल समाज की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है और नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, सेवा कार्यों तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए अग्रवाल समाज की एकता, संगठन और सेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अनुभव और कार्यों पर जताया भरोसा

अग्रवाल महिला मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता अग्रवाल इससे पूर्व भी तीन बार अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुकी हैं। उनके नेतृत्व में महिला मंडल ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य किए, जिसकी समाज के सभी वर्गों ने सराहना की। संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने में उनके योगदान को देखते हुए सदस्यों ने एक बार फिर सर्वसम्मति से उन पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष चुना।पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर ममता अग्रवाल ने कहा कि महिला मंडल की सभी बहनों ने जिस विश्वास और स्नेह के साथ मुझे अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं सभी की हृदय से आभारी हूं। मैं इस विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

Previous articleMP’s Privilege : दो-दो सांसदों को विशेषाधिकार हनन की शिकायत, क्या छत्तीसगढ़ में अफसरशाही बेलगाम हो गई ?
Next articleCabinet Dicisions : साय कैबिनेट ने दी AI मिशन को मंजूरी, बिजली कंपनी का बांड जारी होगा, गांवों में सड़कें बनेंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here