Cobra in the girls’ hostel :  एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम स्कूल में रात को सोते समय जहरीले सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। इस आवासीय आश्रम स्कूल में सैकड़ों छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। रोज की तरह आज रात भी छात्राएं अपने कमरे में सो रही थीं। देर रात किसी जहरीले सांप ने फर्श पर सो रही तीन छात्राओं को डस लिया।

Cobra in the girls’ hostel :  सांप के काटने के तुरंत बाद छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई। बाकी बची 3 छात्राओं की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। घटना महाराष्ट्र के छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गढ़चिरोली जिले के धानोरा तालुका के जपटलाई स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम स्कूल में हुई।

Cobra in the girls’ hostel :  सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे । मामले की गंभीरता को देखते हुए जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके ने तत्काल संज्ञान लिया और परियोजना अधिकारियों को घटना की पूरी स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleCG MicroCon-2026 : विशेषज्ञों का मत, सूक्ष्मजीवी संक्रमणों से बचाव के लिए मानवता को चाहिए विज्ञान, सतर्कता और जिम्मेदार उपचार
Next articleRaipur-tiranga-yatra: : रायपुर में निकली तिरंगा यात्रा, सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी हुए शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here