Tractor Accident : अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जैतहरी थाना क्षेत्र के डोड़ीपानी गांव में खेत में ट्रैक्टर मोड़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर करीब सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Tractor Accident :  पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय राम बिहारी राठौर बुधवार शाम अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मोड़ लेते समय ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में बने गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई।

 Tractor Accident :  घटना की सूचना मिलते ही जैतहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous articleJal Jeevan Mission : कहां तो नलों से सीधे घरों में पहुंचना था पानी, यहां तो पानी टंकियां ही सूखी !
Next articleCG Crime  : ढाबे में विवाद के बाद संचालक को जिंदा जलाने की कोशिश ; सभी छह आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here