CG Crime : बिलासपुर। मोबाइल गुम होने पर सीसीटीवी फुटेज देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन युवकों ने ढाबे पर पहुंचकर न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
CG Crime : पुलिस के अनुसार ढाबे में खाना खाने पहुंचे थे। अगले दिन उनमें से एक युवक अपने साथियों के साथ वापस आया और दावा किया कि उसका मोबाइल ढाबे में कहीं छूट गया है। युवकों ने मोबाइल तलाशने के लिए ढाबे के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने की मांग की। करीब 45 मिनट तक फुटेज देखने के बाद भी मोबाइल दिखा। इसी बात को लेकर युवकों और ढाबे के कर्मचारियों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक कर्मचारी के साथ मारपीट की नौबत आ गई, जिसे अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।
CG Crime : 15 जुलाई की सुबह आरोपी फिर ढाबे पर पहुंचे। इस बार उनके साथ चार अन्य युवक भी थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी तथा मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने ढाबे और वहां मौजूद लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।
CG Crime : पुलिस ने मामले में संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू, राजवीर बाबरा, लारेन फ्रांसिस, राहुल गहरवरिया, आर्यन दुबे उर्फ तुषार और राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।









