Bilaspur railway bike rental service: बिलासपुर। रेलवे यात्रियों के स्थानीय आवागमन को और अधिक सुगम व सुविधाजनक बनाने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कोच रेस्टोरेंट के पास दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन की पहली बाइक रेंटल सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया ।
Bilaspur railway bike rental service: एक सादे समारोह में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई इस नई सुविधा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को शहर के भीतर तेज, सुलभ और किफायती परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है।
Bilaspur railway bike rental service: अक्सर ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों को शहर के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए ऑटो या टैक्सियों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब इस बाइक रेंटल सेवा के शुरू होने से यात्री अपनी जरूरत के अनुसार सीधे बाइक किराए पर लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। इससे न केवल उनके कीमती समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा का खर्च भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
Bilaspur railway bike rental service: यह सुविधा शहर में आने वाले पर्यटकों, छात्रों, कारोबारियों और अन्य कामकाजी यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। कम दूरी के सफर के लिए अब किसी पर भी निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री पूरी स्वतंत्रता के साथ शहर के प्रमुख स्थानों तक आ-जा सकेंगे।यह बाइक रेंटल सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन (24/7) यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। दस्तावेज: बाइक किराए पर लेने के लिए यात्री के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और [Aadhaar Redacted] होना अनिवार्य है।
किराया सूची (रेट कार्ड):- 0 से 4 घंटे तक: 100 रुपए 4 से 8 घंटे तक: 200 रुपए 8 से 16 घंटे तक: 300 रुपए 16 से 24 घंटे तक: 400 रुपए









