Congress’s Sugar Satyagraha: सूरजपुर। रसोई के बजट पर बढ़ती महंगाई के असर को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में चीनी सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा और तत्काल नियंत्रण की मांग की।

Congress’s Sugar Satyagraha: सत्याग्रह के दौरान महंगी चीनी को लेकर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। व्यंग्यात्मक अंदाज में मंचित नाटक में महंगाई की स्थिति को इस तरह दिखाया गया कि चीनी खरीदने के लिए एक युवक को अपनी किडनी तक बेचने की नौबत आ गई। नेहरू पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के नीचे हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Congress’s Sugar Satyagraha:   इस अवसर पर शशि सिंह ने कहा कि महंगाई अब आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे आम आदमी की रसोई और बजट को प्रभावित कर रही है। जिस चीनी की मिठास हर घर की चाय और त्योहारों में घुलती थी, वही आज गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की जेब पर भारी पड़ रही है। सरकार को आम आदमी की चाय में चीनी की मिठास दिखाई नहीं दे रही, लेकिन जनता महंगाई की कड़वाहट हर दिन महसूस कर रही है।

Congress’s Sugar Satyagraha:  उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह केवल चीनी के दाम के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जिसमें आम आदमी की जेब लगातार खाली हो रही है। जनता को राहत चाहिए, भाषण और आंकड़े नहीं। सरकार चीनी की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण करे और बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है और महंगाई से राहत मिलने तक यह आवाज उठती रहेगी।

Congress’s Sugar Satyagraha:  कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय डोसी, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, इस्माईल खान, प्रवेश गोयल, नवीन जायसवाल, विद्यासागर सिंह, त्रिभुवन सिंह, वेदप्रकाश मिश्रा, केबी सिंह, सुनील सारथी, संतोष पावले, मेहंदी यादव, मेही साहू, संजू श्रीवास्तव, प्रदीप साहू, बिहारी कुलदीप, रामकृपाल साहू, संदीप शर्मा, परमेश्वर राजवाड़े, मनोज साहू, समीर सिंह, हेमंत साहू, रूपनारायण राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, मासूम इराकी, महिला नेत्री आनन्द कुंवर, लिली राजवाड़े, बबीता गुप्ता, हेमलता राजवाड़े, बिंदु गुप्ता, देवंती सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous articleTeachers Day: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से अलंकृत होंगे राजनांदगांव जिले के 30 शिक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here