•  बातचीत करने वाले शिक्षकों में छत्तीसगढ़ से सुनीता यादव भी शामिल
 Teachers Day 2026: नई दिल्ली । शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुने गए 48 शिक्षकों से बातचीत की। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर इस बातचीत का करीब 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया। बातचीत में छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव भी शामिल रहीं, जिन्हें इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।  इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, बदलते व्यवहार, स्क्रीन टाइम और पब्लिक स्पीकिंग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। एक महिला शिक्षक से पीएम ने बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाने के तरीके भी पूछे।

  पीएम ने शिक्षिका से पूछा- अच्छा स्पीकर बनने के लिए क्या करना चाहिए?

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एक  शिक्षिका क से पूछा कि वह बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह उनके स्कूल के छात्र होते और एक अच्छा स्पीकर बनना चाहते, तो उन्हें क्या करना चाहिए? शिक्षिका  ने जवाब दिया कि सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखाना जरूरी है। इस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए पूछा कि आखिर यह कॉन्फिडेंस आएगा कैसे? शिक्षिका क ने बताया कि इसके लिए लगातार प्रैक्टिस करनी होती है।

पीएम मोदी की बातचीत की 3 बड़ी बाते

पीएम मोदी ने कहा कि आज स्क्रीन टाइम एक तरह की लत बनता जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को वास्तविक खेलों की ओर बढ़ाना इस समस्या से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चा खेलों में गहरी रुचि लेना शुरू कर दे और खेल का मतलब वीडियो गेम नहीं, बल्कि मैदान में जाकर वास्तविक खेल खेलना हो, तो धीरे-धीरे वह स्क्रीन की लत से बाहर निकल सकता है।

ड्रेस कोड पर भी  चर्चा

पीएम मोदी ने ड्रेस कोड से जुड़े मुद्दे पर कहा कि यह समस्या कुछ बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों में सामने आई है। उन्होंने इसके पीछे जागरूकता की कमी को भी एक कारण बताया। उन्होंने कहा कि कई बार नियम बिना पर्याप्त स्पष्टीकरण के लागू कर दिए जाते हैं। ऐसे में नियमों को लागू करने के साथ उनकी सही जानकारी और उद्देश्य समझाना भी जरूरी है।

बच्चों के बदलते व्यवहार को पहचानना

पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा कि उन्हें बच्चों के व्यवहार में होने वाले बदलावों पर लगातार नजर रखनी चाहिए। बच्चों के मन में पैदा होने वाली आशंकाओं और उनके ऊपर पड़ने वाले प्रभावों को समझना जरूरी है। शिक्षकों को यह भी देखना चाहिए कि किसी फैसले या कदम के बाद बच्चों के व्यवहार में कोई बदलाव तो नहीं आ रहा।

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षक

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देश के 27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इन 48 स्कूल शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

पीएम मोदी की शिक्षकों से पिछली मुलाकातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों के साथ बातचीत कर चुके हैं। पिछले दो वर्षों में उनकी बातचीत के दौरान शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए। 2024 में तमिलनाडु की शिक्षिका से बोले थे- सभी को भ्रम है कि वहां सब इंग्लिश जानते हैं। 2024 में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले 82 शिक्षकों से मुलाकात की थी। इस दौरान तमिलनाडु की एक शिक्षिका ने बताया था कि उनके इलाके में कई लोग स्थानीय भाषा में पढ़ना पसंद करते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे बीच यह भ्रम है कि तमिलनाडु में सभी लोग अंग्रेजी जानते होंगे। उन्होंने कहा था कि इसी वजह से नई शिक्षा नीति में मातृभाषा पर जोर दिया गया है।

Previous articleCongress’s Sugar Satyagraha : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह, शशि सिंह बोलीं – गरीब की चाय में मिठास नहीं, सरकार ने महंगाई घोल दी
Next articleCGPSC result controversy : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने किया साफ  इसलिए इंटरव्यू के लिए सिर्फ 608 अभ्यर्थी ही चुने गए 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here