Teacher’s body found hanging : सूरजपुर। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शिक्षिका का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका सलका निवासी बताई जा रही है, जो स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
Teacher’s body found hanging : पुलिस के मुताबिक, घटना रात के समय की है। घर के भीतर शिक्षिका का शव मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Teacher’s body found hanging : फिलहाल घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा है। शिक्षिका ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कोई कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।









