CG Crime : धमतरी। शहर से लगे गांव श्यामतराई में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में दबिश देकर 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 9 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दो नाबालिग भी बताए जा रहे हैं।
कुछ समय से पुलिस को मिल रही थी शिकायत
मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव का है। पुलिस को पिछले कुछ समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संबंधित मकान पर निगरानी रखी। इसके बाद देर रात टीम ने वहां दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 15 लोगों को पकड़ा और सभी को थाने लाया गया।
बाहर बुलाई जाती थी युवतियां
दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक मकान में दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधि कराए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान पर लंबे समय से बाहरी लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। इसी वजह से स्थानीय लोगों को गतिविधियों पर संदेह था।
महिला दलाल और सहयोगी मौके से फरार
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर इस नेटवर्क से जुड़ी एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से निकलने में कामयाब रहे। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। महिला के खिलाफ पहले भी शिकायतें होने की बात कही जा रही है।
नाबालिगों की मौजूदगी से मामला गंभीर
पुलिस कार्रवाई में दो नाबालिगों के भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। उनकी उम्र और भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। नाबालिगों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बालिग लोगों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में कार्रवाई कर रही है और फरार महिला की तलाश जारी है।

