Dussehra Festival : सूरजपुर। आगामी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सूरजपुर सेवा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को नगर पालिका परिषद सूरजपुर के कार्यालय में आयोजित समिति की बैठक में आयोजन की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं और सदस्यों के बीच कार्यविभाजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
Dussehra Festival : बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दशहरा उत्सव को गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। आयोजन के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने, व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस वर्ष दशहरा उत्सव में राजा रामचंद्र जी की झांकी, विशाल शोभायात्रा, राम-रावण संवाद, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाजी, मंचीय प्रस्तुतियां और सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन आयोजनों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति ने तैयारियों की समीक्षा करने और कार्यविभाजन को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 18 अक्टूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर सहमति बनी। बैठक में समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा, श्रवण जैन, शैलेश अग्रवाल, प्रवेश गोयल, मुकेश गर्ग, पुनीत गुप्ता, सुरेन्द्र राजवाड़े, अजय कुमार अग्रवाल, रौनक जैन, बजरंग जैन, नरेन्द्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद ता यल, मुदित जैन, विकास जैन, नीरज तायल, प्रदीप सोनी, हिमांशु जैन एवं विजय यादव उपस्थित रहे।
सूरजपुर सेवा समिति ने नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से दशहरा उत्सव और रावण दहन कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

