Chhattisgarh IAS Promotion List: रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार IAS अफसरों को पदोन्नति दी गई है। साथ ही सभी को नई पदस्थापना भी जारी की गई है। पदोन्नत अधिकारियों में सुबोध सिंह, निहारिका बारिक, डॉ रोहित यादव और डॉ कमलप्रीत सिंह शामिल हैं।
राज्य शासन की ओर से देर शाम पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। जिसमें मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह को मैट्रिक्स लेवल 17 में उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को भी मैट्रिक्स लेवल 17 में पदोन्नत करते हुए उसी विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
वहीं, दूसरी ओर वित्त विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव को मैट्रिक्स लेवल 15 पर पदोन्नत करते हुए वित्त विभाग का ही प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही जनसंपर्क विभाग, पेंशन निराकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह को भी मैट्रिक्स लेवल 15 में पदोन्नत करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
देखें आदेश –




