मुंगेली ।  AAP MP’s defection : राज्यसभा में आप सांसदों के के दलबदल का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। यहां मुंगेली जिले के लोरमी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

AAP MP’s defection :  हाल ही में संदीप पाठक के AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने से नाराज कार्यकर्ता उनके बटहा स्थित घर पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना आक्रोश जाहिर किया। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर भी साझा की गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

AAP MP’s defection :  संदीप पाठक को AAP के प्रमुख रणनीतिकारों में गिना जाता रहा है और उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था। राष्ट्रीय संगठन महासचिव के रूप में उन्होंने कई राज्यों में संगठन खड़ा करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। छत्तीसगढ़ में भी उन्हें करीब एक साल पहले प्रभारी बनाकर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई थी।

AAP MP’s defection :  राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, पाठक का पार्टी छोड़ना राज्य में AAP के संगठनात्मक ढांचे के लिए बड़ा झटका है। खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के पीछे उनकी रणनीति को अहम बताया जाता है। इसी के बाद उन्हें अप्रैल 2022 में राज्यसभा सांसद बनाया गया था। अब उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

Previous articleBharatmala Scam: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई के घर ED की रेड, 13 अधिकारियों की टीम जांच में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here