रायपुर।  Bharatmala Scam:  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने 66 लाख रुपये से अधिक नकद, करीब 37 किलोग्राम चांदी और कई डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।

Bharatmala Scam:   ED द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार छापेमारी के दौरान ED को 66.9 लाख रुपये की नकदी, 37.13 किलोग्राम चांदी (जिसमें चांदी की ईंटें और अन्य आभूषण शामिल हैं), डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद हुए। एजेंसी के मुताबिक, ये दस्तावेज़ घोटाले से जुड़े अहम सुराग दे सकते हैं।ED की यह जांच ACB/EOW रायपुर द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी।

Bharatmala Scam:   FIR में अभनपुर के तत्कालीन एसडीओ (राजस्व) निर्भय साहू समेत अन्य आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और IPC, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और अन्य लोगों ने मिलीभगत कर सरकारी भूमि रिकॉर्ड में हेरफेर और जालसाजी की। इसके जरिए रायपुर-विशाखापत्तनम फोरलेन एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले अवैध रूप से मुआवजा प्राप्त किया गया। ED का कहना है कि मामले की जांच में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Previous articleAAP MP’s defection : आप कार्यकर्ताओं ने संदीप पाठक के पार्टी बदलने पर निकाला गुस्सा, घर की दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here