Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/शपथ ग्रहण समारोह/Advocates Association Manendragarh: अधिवक्ता न्यायिक तंत्र के महत्वपूर्ण अंग – डीजे पांडे 
शपथ ग्रहण समारोह

Advocates Association Manendragarh: अधिवक्ता न्यायिक तंत्र के महत्वपूर्ण अंग – डीजे पांडे 

Avatar photo
By fourthline.in
May 10, 2024 3 Min Read
0

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

मनेंद्रगढ़,(fourthline)। Advocates Association Manendragarh: अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पांडे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह  की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनेन्द्रगढ़ मंसूर अहमद ने  की। 

समारोह में विशिष्ट अतिथि विवेक कुमार तिवारी प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनेन्द्रगढ़,  कुमारी सुनीता साहू द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनेन्द्रगढ़, सरिता दास अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी मनेन्द्रगढ़, मुकेश कुमार पात्रे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिरमिरी , विनय कुमार प्रधान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बैकुंठपुर , सीजीएम बैकुंठपुर समीर कुजूर, श्रीमती आस्था यादव न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनेन्द्रगढ़, न्यायाधीश असलम खान, राकेश खलखो, अमन तिग्गा,मनोज कुमार कुशवाहा उपस्थित थे ।

Advocates Association Manendragarh: मनेन्द्रगढ़ न्यायालय परिसर में समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर  किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पांडे ने मनेन्द्रगढ़ अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष विजय मिश्रा, सचिव आशीष सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, मयंक जैन ,कोषाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, सहसचिव प्रवीण पटेल, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रभारी कमलेश पांडे, पुस्तकालय प्रभारी यार साय राजवाड़े, कार्यकारिणी सदस्य परवीन बेगम ,प्रदीप शर्मा ,राजेंद्र तिवारी आलोक अग्रवाल, जयलाल सिंह व समय लाल सिंह  को अधिवक्तावो के हित में कार्य करने की शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी  अथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ सभी सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा। जिला मुख्यालय होने के कारण अभी तक जिन न्यायालयों की स्थापना मनेन्द्रगढ़ में किन्ही कारणों से नही हो पाई है,सबको साथ लेकर उनकी स्थापना कराने की पहल करेगा। 

Advocates Association Manendragarh: समारोह को संबोधित करते हुए  छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश ने कहा कि वर्ष 2024 अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण ऊर्जावान एवं क्रियाशील है और इनके नेतृत्व में अवश्य ही अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी । उन्होंने  मंच पर उपस्थित न्यायाधीशों से मनेन्द्रगढ़  अधिवक्ता संघ कक्ष का विस्तार कराने का आग्रह किया। समारोह के अध्यक्ष प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनेन्द्रगढ़ मंसूर अहमद ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा  प्रकट की कि संघ के नए पदाधिकारी न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच सामंजस्यपूर्ण अस्तित्व सुनिश्चित करते हुए न्यायिक प्रणाली  को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।  मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बैकुंठपुर भीष्म प्रसाद पांडे ने कहा कि अधिवक्ता न्यायपालिका के साथ-साथ न्यायिक तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं , अधिवक्ताओं को दिए गए अधिकार यह सुनिश्चित करते हैं कि न्यायालयों का संचालन सुचारू रुप से हो। उन्होंने अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी न्यायालयीन भवन या कक्ष की मूलभूत आवश्यकता होगी उसका भी निराकरण अवश्य कराने की पहल की जाएगी।

Advocates Association Manendragarh: कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित सचिव आशीष सिंह ने कहा कि संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी संघ की गरिमा के अनुरूप अपना काम करेंगे और सब की सहभागिता सुनिश्चित हो इस दिशा में प्रयास होगा । अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि होगा। आभार प्रदर्शन मयंक जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश सिंह ,विशोक खरे, विजय प्रकाश पटेल, मोहम्मद अशफाक इराकी, गणेश अग्रवाल,  श्याम बिहारी रैकवार, मोहम्मद शफीक खान, अखिलेश शर्मा, घनश्याम राय, मनोज त्रिपाठी,  राधेश्याम यादव, रवींद्र जायसवाल, श्रीमती पूर्णिमा खरे, संतोष सिंह, रामनरेश पटेल ,संजीवन लाल, विनोद पासी, सुधीर पाठक ,अशोक राजवाड़े , संजय गुप्ता ,विनय पाठक  मुकेश अग्रवाल , कैलाश विश्वकर्मा आशीष मजूमदार, ध्रुव निगम, कल्याण केसरी, राम सुमन मिश्रा, मनमोहन साहू, गोपाल ,मंजू , अजय पांडे, मनीष सोनी, सुनील चौबे, रामसेवक सोनी, सूरजभान सिंह कन्हैयालाल, राजेश गुप्ता, अजहर जहांगीर, जितेंद्र मिश्रा ,जितेंद्र चौहान, श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती रश्मि पांडे, श्रीमती अंकित तिवारी, महजबीन खान, वेंकटेश सिंह, आशीष मजूमदार ,आशीष राय सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Arvind Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक अंतरिम जमानत मंजूर 

Next

CM Village Bagia: सीएम के गांव बगिया जाते व्हीआईपी काफिले की कार से टकराया बिजली विभाग का वाहन, एई की मौत, जेई व ठेकेदार गंभीर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme