Bengal CM Oath : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है । शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया।
Bengal CM Oath : इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने। शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।










