Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/RTE admission : आरटीई में गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं,  हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा हलफनामा
छत्तीसगढ़

RTE admission : आरटीई में गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं,  हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा हलफनामा

Avatar photo
By fourthline.in
May 9, 2026 2 Min Read
0

RTE admission :   बिलासपुर।   छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा पहली में दाखिले की धीमी प्रक्रिया पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए विस्तृत हलफनामा पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि सरकार यह स्पष्ट करे कि किन विद्यार्थियों को किस स्कूल में और कितनी सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिया गया है।

RTE admission :  अदालत ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत हलफनामे पर भी नाराजगी जताई। सरकार ने अपने जवाब में बताया कि प्रदेश के 387 स्कूलों में आरटीई के तहत एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जबकि 366 स्कूल ऐसे हैं जहां उपलब्ध सीटों की तुलना में आवेदन बेहद कम आए हैं। इन स्कूलों में प्रदेश के कई प्रतिष्ठित निजी विद्यालय भी शामिल हैं। अदालत ने इस स्थिति पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्या गरीब बच्चे इन बड़े स्कूलों में पढ़ना नहीं चाहते, या फिर राज्य सरकार कुछ तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रही है।

RTE admission :  कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि आरटीई के तहत आवंटित सीटों की पूरी जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक की जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। अधिकारियों से पूछा कि दाखिले की प्रक्रिया में इतनी लापरवाही आखिर क्यों बरती जा रही है। अदालत ने स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सचिव को इस मामले में विस्तृत शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में गरीब बच्चों को प्रवेश कब मिलेगा। अदालत ने चिंता जताई कि यदि यही स्थिति बनी रही तो हजारों बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

RTE admission :  राज्य सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट में कई स्कूलों में केवल एक या दो बच्चों के दाखिले की जानकारी दी गई। इस पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि यदि किसी स्कूल में सिर्फ एक बच्चे को प्रवेश दिया गया है, तो क्या वहां कुल चार छात्र ही पढ़ रहे हैं? गौरतलब है कि आरटीई कानून के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं।

Tags:

#RTEAdmission #RightToEducation #ChhattisgarhHighCourt #RTE #PoorChildren #SchoolAdmission #GovernmentNotice #Affidavit #ChhattisgarhNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bengal CM Oath : शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी-शाह समेत 20 राज्यों के CM रहे मौजूद

Next

Cyber Fraud : डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme