Bilaspur police commissioner system: रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के विस्तार को लेकर बड़े ऐलान कर सकते हैं। 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह के दौरान बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की घोषणा की चर्चा तेज है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में मौजूदा कमिश्नरेट व्यवस्था का दायरा बढ़ाकर पूरे जिले को इसके तहत लाने का फैसला भी हो सकता है।
Bilaspur police commissioner system: पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 से राजधानी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया गया। अब सरकार इसके अगले विस्तार की तैयारी में है और स्वतंत्रता दिवस के मंच से इसकी घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने का ऐलान 15 अगस्त को किया जा सकता है। तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए कमिश्नरेट व्यवस्था की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
Bilaspur police commissioner system: रायपुर में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू है। फिलहाल इसके दायरे में राजधानी का शहरी क्षेत्र शामिल है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी अलग पुलिस अधीक्षक के पास है। ऐसे में इस बार रायपुर जिले को पूरी तरह कमिश्नरेट सिस्टम के दायरे में लाने की घोषणा भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि सरकार यह फैसला लेती है तो शहर और ग्रामीण पुलिस की मौजूदा अलग-अलग व्यवस्था में बदलाव होगा और पूरे रायपुर जिले को एक कमिश्नरेट के तहत लाया जा सकता है।









