Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG coal levy scam: कोल लेवी का काला धन फर्जी कंपनियों के जरिए सफेद करने के मामले में राकेश जैन गिरफ्तार, ACB ने लिया रिमांड पर
छत्तीसगढ़

CG coal levy scam: कोल लेवी का काला धन फर्जी कंपनियों के जरिए सफेद करने के मामले में राकेश जैन गिरफ्तार, ACB ने लिया रिमांड पर

Avatar photo
By fourthline.in
December 12, 2025 2 Min Read
0


रायपुर।  CG coal levy scam:  ACB ने फर्जी कंपनियों के कोल लेवी के कालेधन को सफेद करने के आरोपी राकेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने उसे पूछताछ के लिए 19 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। एसीबी को विवेचना में यह पता चला कि आरोपी जैन ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी कंपनियों के नाम करोड़ों रुपये का लेन-देन दिखाया और अवैध कोल वसूली की राशि अपराध में संलिप्त आरोपियों के निर्देश पर हवाला के माध्यम से भेजी। इसके बदले आरोपी द्वारा अवैध कोल लेवी वसूली की धनराशि से कमीशन प्राप्त किया गया।

CG coal levy scam:  विवेचना में यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा अवैध लेवी की लगभग 50 करोड़ से अधिक की राशि को फर्जी कंपनियों के माध्यम से काल्पनिक, फर्जी खर्चों के नाम पर ट्रांजेक्शन कराकर, उसे नकद (कैश) में निकालकर कोल लेवी घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाया गया‌। इसके अतिरिक्त जैन ने शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के लिए भी घोटाले से उत्पन्न धनराशि को एंट्री के माध्यम से “पक्के” में बदलने का कार्य किया। इसके तथ्य सामने आए हैं, जिसकी जांच जारी है।

फर्जी कंपनी बनाई

CG coal levy scam:   यह भी पाया गया है कि जैन ने स्वयं तथा अपने साले के नाम पर दर्जन भर से अधिक कंपनियां बनाई ।इनके माध्यम से, साथ ही अपने संपर्कों एवं अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के नाम पर बनाई गई कंपनियों के माध्यम से यह कार्य करता था। आरोपी राकेश कुमार जैन पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रहा हैं और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध वर्ष 2022,23 में थाना कोतवाली, मौदहापारा में अपराध पंजीबद्ध है।आरोपी राकेश कुमार जैन को आज विशेष न्यायालय (एसीबी), रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया.। न्यायालय द्वारा 19 दिसंबर तक पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत किए जाने के उपरांत आरोपी से पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन कर अग्रिम विवेचना जारी है।

Tags:

#CGCoalLevyScam #RakeshJainArrested #MoneyLaundering #FakeCompanies #ACBRemand #CorruptionCase #ChhattisgarhNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG E-office : छत्तीसगढ़ के सभी विभागों में नए साल से ई-ऑफिस प्रणाली, कागज पर काम बंद

Next

Sanskrit in Pakistan: पाकिस्तान में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, लाहौर यूनिवर्सिटी में रामायण और गीता-महाभारत पर रिसर्च की भी तैयारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme