Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/CG education: स्कूलों से नदारद रहने वाले 20 शिक्षक- कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त
बिलासपुर

CG education: स्कूलों से नदारद रहने वाले 20 शिक्षक- कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त

Avatar photo
By fourthline.in
February 12, 2024 2 Min Read
0

बिलासपुर। CG education: स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न शालाओं से 20 शिक्षक एवं कर्मचारी लम्बे समय से स्कूल से बिना  सूचना के नदारद चल रहे हैं। इनमें 13 शिक्षकों की गैरहाजिरी 3 साल से अधिक अवधि की और 7 शिक्षक एवं कर्मचारी 3 साल से कम अवधि से स्कूल नहीं आ रहे हैं।

CG education: जिला शिक्षा अधिकारी ने आज  कलेक्टर को उनके निर्देशों के अनुरूप नदारद शिक्षकों की सूची सौंप दी। कलेक्टर अवनीश शरण ने तीन साल से अधिक अवधि से गायब शिक्षकों की सेवा समाप्ति के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तीन साल से कम अवधि वाले कर्मियों को भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा है। इनमें से कुछ शिक्षक तो दस-दस, ग्यारह-ग्यारह साल से बिना सूचना के स्कूल से गायब हैं। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

CG education:  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्लीबंद (कोटा)के शिक्षक बत्तीलाल मीना 11 वर्ष से, श्रीमती मनोरमा तिवारी रिस्दा 10 साल से, श्रीमती प्रेमलता पाण्डेय नवागांव 9 साल से, श्री राकेश उरांव दर्रीघाट 8 साल से, श्रीमती अल्का महतो फरहदा 7 साल से, श्रीमती नलिनी अग्रवाल दर्रीघाट 6 साल से, श्री दिव्यनारायण रात्रे 6 साल से, श्री स्टेनली मार्क एक्का तिफरा, 5 साल से, बसंत कुमार लकड़ा ओखर 5 साल से, श्रीमती शारदा सिंह, मोढ़े 5 साल से, यशवंत कुमार साहू डण्डासागर 3 साल से, मेघा यादव परसापानी 3 साल से, हरीराम पटेल भटचैरा 3 साल से, शिवकुमार बछालीखुर्द 2 साल से, अमन मिरी 22 महीने से, श्याम सुंदर तिवारी सीपत 18 माह से, राकेश मिश्रा बेलसरा 18 माह से, मदनलाल श्यामले कंआंजति 17 माह से, रामबिहारी ताम्रकार मस्तरी 15 माह से तथा शशिकान्त यादव सीस 11 महीने से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि लगातार तीन साल से अधिक अवधि से शासकीय सेवा से बाहर रहने पर कर्मचारी की सेवा समाप्ति के निर्देश हैं।

Tags:

CGEducation #ServiceTermination #NeglectedTeachersAndStaff #SchoolEmployeesDismissal
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Assembly: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जवाब, छत्तीसगढ़ में लागू रहेगी पुरानी पेंशन योजना

Next

NAYAY YATRA: राहुल गांधी ने गाड़ी से उतरकर भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme