Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/CG judges trasfer: छत्तीसगढ़ में 41 से ज्यादा जजों का तबादले, लॉ ऑफिसर्स के प्रभार भी बदले
बिलासपुर

CG judges trasfer: छत्तीसगढ़ में 41 से ज्यादा जजों का तबादले, लॉ ऑफिसर्स के प्रभार भी बदले

Avatar photo
By fourthline.in
March 13, 2024 2 Min Read
0

बिलासपुर। CG judges trasfer: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 41 से ज्यादा जजों का तबादला हुआ है। इसके साथ ही लॉ ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव भी किया गया है। उच्च न्यायिक सेवा के अफसर बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्ग के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर का निदेशक बनाया गया है। ज्यूडिशियल एकेडमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत राजनांदगांव की जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाई गई हैं।

बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार (विजिलेंस) का अतिरिक्त चार्ज

CG judges trasfer: हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में रजिस्ट्रार (आई एंड ई) बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (आइ एंड ई) की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियल को सूरजपुर में एडीजे बनाया गया है।

विवेक कुमार वर्मा HC स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार

CG judges trasfer: दुर्ग के चतुर्थ अतिरिक्त सत्र एवं जिला सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार बनाया गया है। कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेन्सेस्लास टोप्पो का हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में रजिस्ट्रार (कम्प्यूटरीकरण) के पद पर तबादला किया गया है।

मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट के आनंद प्रकाश दीक्षित को भी हाईकोर्ट की स्थापना शाखा और राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

चार एडिशनल सेशन जज बने स्पेशल जज

CG judges trasfer: हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के चार एडिशनल सेशन जज को स्पेशल जज के रूप में पदस्थ कर उनका ट्रांसफर किया है। इसमें दुर्ग के एडिशनल सेशन जज संजीव कुमार टामक को दुर्ग, रायपुर के कमर्शियल कोर्ट के जज जयदीप गर्ग को कोरबा, बेमेतरा के एडिशनल सेशन जज पंकज कुमार सिन्हा को रायपुर, अंबिकापुर के एडिशनल सेशन जज मनोज कुमार सिंह को अंबिकापुर में ही पदस्थ किया गया है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 34 जजों का किया ट्रांसफर

CG judges trasfer: हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशिसियल सर्विस के 34 जजों का ट्रांसफर आदेश भी जारी किया है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, कोरबा, जगदलपुर, भाटापारा समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोअर कोर्ट में पदस्थ एडिशनल सेशन जज शामिल हैं।

देखें आदेश –

 

 

 

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम विष्णुदेव साय से मिला, जनसंपर्क आयुक्त भी थे मौजूद

Next

विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति नहीं , नाराज जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का धरना प्रदर्शन 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme