CG News: बालोद। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बालोद जिले में परीक्षा परिणाम कमजोर आने के बाद 8 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 14 प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है।

CG News: जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई की गई है, वहां परीक्षा परिणाम में 30 से 47 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे स्कूल भी शामिल हैं, जहां पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा था, लेकिन इस बार केवल लगभग 60 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हो सके।

CG News: शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार खराब शैक्षणिक प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही तय की जा रही है। बोर्ड परीक्षा के जिला स्तरीय परिणामों में बालोद जिला दसवीं कक्षा में 29वें और बारहवीं कक्षा में 30वें स्थान पर रहा है।

CG News: दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य के छह जिलों का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत से नीचे रहा। इनमें सक्ती जिले का परिणाम 68.78 प्रतिशत, बालोद 65.94 प्रतिशत, बिलासपुर 65.30 प्रतिशत, दुर्ग 63.12 प्रतिशत, जांजगीर-चांपा 59.90 प्रतिशत तथा एमसीबी 59.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

CG News: वहीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में केवल दो जिलों का परिणाम 70 प्रतिशत से कम रहा। इनमें जांजगीर-चांपा का परिणाम 65.73 प्रतिशत और एमसीबी का 62.40 प्रतिशत रहा। वहीं 80 प्रतिशत से कम परिणाम वाले जिलों में कोण्डागांव 79.38 प्रतिशत, बिलासपुर 79.19 प्रतिशत, बलोदाबाजार 79.12 प्रतिशत, दुर्ग 77.91 प्रतिशत, बालोद 77.79 प्रतिशत और सक्ती 72.07 प्रतिशत के साथ शामिल हैं।

Previous articleConversion Controversy:  बस्तर में फिर धर्मांतरण का विवाद , ग्रामीणों ने की धर्मांतरित महिला का अंतिम संस्कार रोकने की कोशिश
Next articleSurajpur collector : श्रीमती रेना जमील ने सूरजपुर जिले की 11वीं कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here