Surajpur collector : सूरजपुर | जिले की 11वीं कलेक्टर के रूप में श्रीमती रेना जमील ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहित केंद्रित बनाने की बात कही।

Surajpur collector : पदभार ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रशासन को अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाने पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार-2026 के सफल क्रियान्वयन और जनगणना-2027 की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

Surajpur collector :  नई कलेक्टर ने कहा कि वे नियमित रूप से ग्रामीण अंचलों का दौरा कर जनता से सीधे संवाद करेंगी और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Previous articleCG News: खराब परीक्षा परिणाम के लिए बालोद जिले में 8 प्राचार्य निलंबित , 14 की वेतनवृद्धि रोकी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here