कवर्धा। CG road Accident : जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल से एक कार के गिर जाने से अपने दोस्त के शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक रायपुर के बिरगांव इलाके के रहने वाले थे और पंडरिया में आयोजित शादी में शामिल होने आए थे।
CG road Accident : कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका और पुल पर पास हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों के नाम जुनैद रजा और आरजू खान बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
CG road Accident : घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम भी जल्द ही पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।










