
CG road engineering : अम्बिकापुर । इस तस्वीर को गौर से देखिए। जान जोखिम में डालकर लोग चलने के लिए मजबूर हैं। सड़कों के मामले में इतनी अंधेरगर्दी शायद ही कभी देखी गई हो। यह कोई आम सड़क नहीं है, नेशनल हाईवे है। इस हालत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तो नौकरी ही छीन लेनी चाहिए। सरकार को भी इस पर सफाई देनी चाहिए।
CG road engineering : शहर के भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) की खस्ता हालत से नाराज लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गड्ढों और बोल्डरों से परेशान नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों व NH विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

CG road engineering : भारत माता चौक से रायगढ़ की ओर जाने वाली NH सड़क परतालाब बन गया है। गड्ढों में पानी भरा है। विभाग ने गड्ढे भरने के लिए बड़े-बड़े बोल्डर डाल दिए, जिससे दोपहिया चालकों के लिए हादसे का खतरा और बढ़ गया। ऐसे इंजीनियरों की कुशलता की जांच कराने की जरूरत है। यदि वे सड़कों को रखरखाव आम लोगों के चलने लायक भी नहीं कर सकते तो उन्हें नौकरी से तुरन्त बर्खास्त करना चाहिए।
पवन साय भी फंसे थे इसी NH पर
कुछ दिनों पहले भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पवन साय का वाहन भी इसी NH पर फंस गया था। उन्हें सूरजपुर जाना था, कार फंस जाने से उन्हें 8 घंटे अम्बिकापुर में रूकना पड़ा था। उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जाहिर की थी। अम्बिकापुर के प्दरभारी मंत्री ओपी चौधरी हैं और साय ने उन्हें सीधे फोन लगाकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। प्रभारी मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अधिकारी जागे और तुरत-फुरत सड़क को चलने लायक बनाने का काम शुरू हुआ। लेकिन के गड्ढों में बोल्डर डालकर दुपहिया वालों की मुश्किल बढ़ा दी।
3-4 दिन में समतलीकरण का भरोसा
विरोध प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। प्रदर्शनकारियों ने NH के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके बाद NH के SDO पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। SDO ने बताया कि सड़क सुधार का काम जारी है और बोल्डरों के ऊपर छोटी गिट्टी डालकर 3 से 4 दिन में समतलीकरण कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ ।।










