Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/खेल/Champions Trophy 2025: थोड़ी देर में खिताबी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे भारत और न्यूजीलैंड
खेल

Champions Trophy 2025: थोड़ी देर में खिताबी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे भारत और न्यूजीलैंड

Avatar photo
By fourthline.in
March 9, 2025 2 Min Read
0

दुबई/मुंबई । Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। यह हाई-वोल्टेज मैच आज रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय दोपहर 2:00 बजे निर्धारित है। दोनों टीमें इस ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए तैयार हैं।

Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 119 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 61 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबलों में बाजी मारी है। 7 मैच बेनतीजा रहे और 1 टाई हुआ। भारत ने अपने घर पर 31 और न्यूजीलैंड ने अपने घर पर 26 मैच जीते हैं। यह आंकड़े दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की ओर इशारा करते हैं।


Champions Trophy 2025: दुबई की पिच इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल हुई है। पावरप्ले में नई गेंद के साथ बल्लेबाजी करना आसान रहा है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण बन जाती है। मौसम की बात करें तो 9 मार्च को दुबई में मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना न के बराबर है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। गर्मी के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है। ओस का प्रभाव भी दूसरी पारी में ज्यादा नहीं होगा।

लाइव प्रसारण

भारत में फैंस इस फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट) और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (स्पोर्ट्स18-1, स्पोर्ट्स18-1 एचडी, स्पोर्ट्स18-3, स्पोर्ट्स18-2) पर देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार वेबसाइट और ऐप उपलब्ध होंगे।

संभावित प्लेइंग-11 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, मैट हेनरी/नाथन स्मिथ।

विशेषज्ञों की राय

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि स्पिन-अनुकूल पिच पर भारत के पास कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों के साथ बढ़त हो सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम केन विलियमसन और मिशेल सेंटनर के अनुभव पर निर्भर करेगी। टॉस इस मैच में अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि गर्मी और पिच के व्यवहार को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दबाव बना सकती है।

Tags:

Champions Trophy 2025: India vs New Zealandcricket tournamentfinal matchICC eventtitle clash
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Action on corruption: सुकमा में DFO और  वन कारोबारियों के ठिकानों पर ACB और EOW की रेड

Next

Mathura encounter: यूपी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया ढेर , 36 मामलों में था आरोपी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bilaspur Stone-pelting :  बिलासपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme