Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मुख्यमंत्री भपेश की सिंधिया को चिट्ठी, बिलासपुर को उड़ान 5.0 योजना में शामिल करें
Uncategorized

मुख्यमंत्री भपेश की सिंधिया को चिट्ठी, बिलासपुर को उड़ान 5.0 योजना में शामिल करें

Avatar photo
By fourthline.in
June 11, 2023 2 Min Read
0

छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा नगर है, उपेक्षा से लोगों
में रोष, राज्य सरकार ने खर्च किए 45 करोड़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागर विमानन मंत्री भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर को उड़ान -5 योजना में जोड़ने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया है ताकि अंचल के लोगों को देश के अन्य भागों में आने-जाने की सुविधा मिले और क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि केन्द्रीय विमानन मंत्रालय ने बिलासपुर नगर को उड़ान -5 योजना में शामिल नहीं किया है। बिलासपुर अंचल के लोगों में केंद्र सरकार के इस निर्णय से निराशा एवं रोष व्याप्त है। श्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि बिलासपुर राज्य का दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। राज्य का उच्च न्यायालय बिलासपुर में स्थित होने के कारण भी यहां नियमित हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि राज्य सरकार द्वारा डी.जी.सी.ए. तथा केन्द्रीय विमानन मंत्रालय के परामर्श से बिलासपुर एयरपोर्ट में नियमित हवाई सेवा आरंभ करने के उद्देश्य से टर्मिनल भवन, रनवे विस्तार, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने राज्य के बजट से 45 करोड़ रुपये व्यय किया जा चुका है।

राज्य सरकार के अथक प्रयासों से बिलासपुर को देश के एयर लिंक से जोड़ा गया तथा वहां से जबलपुर, नई दिल्ली, प्रयागराज, इन्दौर इत्यादि हेतु हवाई सेवाएं प्रारम्भ की गयी थी। बिलासपुर आने एवं जाने वाले सभी विमानों में यात्रियों की संख्या उत्साहवर्धक थी किन्तु अज्ञात कारणों से बाद में इन्दौर की विमान सेवा बन्द कर दी गयी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया से पत्र में अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर को उड़ान -5 योजना में जोड़ने हेतु शीघ्र कार्यवाही करें ताकि अंचल के लोगों को देश के अन्य भागों में आने-जाने की सुविधा मिले और क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायता मिल सके।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा में पद बड़ा या पैसा, लोग भरने लगे टिकट ले आने का भी दम !

Next

शहर में 300 से ज्यादा ई रिक्शे, डेढ़ सौ से ज्यादा महिला चालक, सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन होने से परेशानी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme