Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/शहर में 300 से ज्यादा ई रिक्शे, डेढ़ सौ से ज्यादा महिला चालक, सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन होने से परेशानी
Uncategorized

शहर में 300 से ज्यादा ई रिक्शे, डेढ़ सौ से ज्यादा महिला चालक, सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन होने से परेशानी

Avatar photo
By fourthline.in
June 11, 2023 1 Min Read
0

स्मार्ट सिटी में 11 चार्जिंग स्टेशन की जरूरत, सिर्फ आश्वासन, ई-रिक्शा चालक समाजवादी पार्टी के साथ संघर्ष में उतरे
बिलासपुर (Fourthline)। शहर के ई रिक्शा चालक इन दिनों काफी परेशानियां झेल रहे हैं। रेलवे क्षेत्र में आए दिन डीजल और पेट्रोल ऑटो ड्राइवर से संघर्ष छिड़ा हुआ है । इसके अलावा सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन होने से चार्जिंग में परेशानी आ रही है।

ई रिक्शा चालक संघ की अध्यक्ष श्रीमती हीरा कश्यप ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के साथ पत्रकारों को अपनी समस्याएं बताई । उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। इसके अलावा एजेंसियों द्वारा सब्सिडी भी नहीं दी जा रही है। एक एकमात्र चार्जिंग प्वाइंट में पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं हैं। एक ओर सरकार कहती है कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना है , जिसमें ई-रिक्शा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, लेकिन प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है । श्रीमती कश्यप ने बताया ई रिक्शा चालक संघ के 5000 लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं । सपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर परेशानी में चालकों के साथ खड़ी है । उन्होंने कहा इस बार पूरी 90 सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा शहर में 11 चार्जिंग स्टेशन की जरूरत है जिस पर शासन-प्रशासन तुरंत ध्यान दें।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री भपेश की सिंधिया को चिट्ठी, बिलासपुर को उड़ान 5.0 योजना में शामिल करें

Next

सबके लिए लाभदायक हो , ऐसी आर्थिक प्रक्रिया अपनाएं -डॉ. बाजपेई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme