CM House meeting: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में बुधवार देर रात तक मंत्रियों की अहम बैठक चली। करीब 5 घंटे चली यह बैठक रात 2 बजे के बाद खत्म हुई। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों की यह बैठक बीजेपी महामंत्रियों की शिकायत के बाद बुलाई गई थी, जिसमें कहा गया मंत्रियों की मनमानी चल रही है। मिलने का समय नहीं दिया जा रहा। कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे। स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं।

CM House meeting:  क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने 18 जून को दोपहर  प्रदेश महामंत्रियों की बैठक ली थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन शिकायतों पर मंत्रियों से कैफियत पूछी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक को पवन साय ही कोऑर्डिनेट कर रहे थे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले -नियमित बैठक

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह हर तीन महीने में होने वाली नियमित बैठक है। मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई। पत्रकारों ने जब मंत्रिमंडल में बदलाव संबंधी कयासों को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कहा कि यह तो मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है और इस पर वे ही कुछ कह सकेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी इसे रूटीन मीटिंग बताया। वहीं मंत्री राम विचार नेताम बोले, “सभी लोग मुस्कुराइए, सभी तरह के कयास निष्फल हैं।”

Previous articleGood News: भारत – अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता आखिरी दौर में, अगले हफ्ते भारत आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
Next articleSpecial trains for NEET Re Exam :  नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, बिलासपुर रेल मंडल ने किए खास इंतजाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here