Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CM Vishnu dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक उतर सकते हैं किसी भी गांव में
छत्तीसगढ़

CM Vishnu dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक उतर सकते हैं किसी भी गांव में

Avatar photo
By fourthline.in
May 5, 2025 1 Min Read
0

रायपुर । CM Vishnu dev Sai: आज 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक और गोपनीय दौरे पर निकल रहे हैं। वे किसी भी जिले या गांव में बिना पूर्व सूचना के पहुंच सकते हैं, जिससे न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि आम जनता को भी उनकी उपस्थिति का पूर्वाभास नहीं होगा।

CM Vishnu dev Sai:  मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे, ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे की शुरुआत से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई, जिसके चलते वे निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सके। दूसरा हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है। अब मुख्यमंत्री पुलिस परेड ग्राउंड से कुछ देर में नए चॉपर से रवाना होंगे।

CM Vishnu dev Sai:  मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने बताया कि ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी जाएगी। आज मंत्री, सांसद और विधायक भी समाधान शिविरों में भाग लेंगे और जिलों का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन अनपेक्षित दौरों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना और सुशासन को अधिक प्रभावी बनाना है।

Tags:

#VishnuDevSai #ChiefMinister #CMVisit #SurpriseVisit #Sushantihar #VillageVisit #Chhattisgarh #PoliticalNews #DevelopmentTour
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Redcross society: रेडक्रॉस की बैठक में 11 अहम प्रस्ताव पारित, 7 मई को रक्तदान शिविर, 8 मई को विविध आयोजन

Next

Court on the road: बुजुर्ग की गुहार सुन जज साहब कोर्ट से बाहर आए, सड़क पर सुनाया फैसला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme