Congress Candlelight March: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में कांग्रेस आज 25 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर कैंडललाइट मार्च और सत्याग्रह करेंगी। कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटी को कैंडललाइट मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी छात्रों के साथ आने और कैंडललाइट मार्च में शामिल होने की अपील की है।

Congress Candlelight March:  केसी वेणुगोपाल ने कहा, छात्रों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, दिल्ली पुलिस द्वारा कथित ज्यादतियों की जांच हो, छात्रों के खिलाफ मामले वापस लिए जाएं और जिन छात्रों की मौत हुई है, उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाए। हमारा मानना है कि सरकार को ये मांगें माननी चाहिए।

  दिल्ली में आज भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद

Congress Candlelight March:  दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कोकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए शनिवार (25 जुलाई) सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की। डीएमआसी के अनुसार, पूरे नेटवर्क में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Previous articleRSS on CJP protests: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत  बोले – नई पीढ़ी सवाल पूछती है, उनसे संवाद की जरूरत
Next articleDharmendra Pradhan resigned : नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here