Devotion to Radha-Krishna : सूरजपुर। श्री राधा-कृष्ण की लीलाओं,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सूरजपुर को सराबोर करने की तैयारी शुरू हो गई है। श्री युगल उपासक उत्सव मंडल के तत्वावधान में 8, 9 एवं 10 दिसंबर को रंगमंच मैदान में भव्य युगल लीला उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए अग्रोहा भवन में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपने सुझाव दिए।
बैठक में बिलासपुर से पहुंचीं श्री युगल उपासक उत्सव मंडल छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष आशा रामावतार अग्रवाल ने मार्गदर्शन दिया। उनके साथ बिलासपुर से लक्ष्मी गोयल, चन्द्रकला अग्रवाल तथा लखनपुर से सम्मेलन की प्रदेश सदस्य रितु अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। चर्चा के दौरान युगल लीला उत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी के सुझावों के आधार पर आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश उपाध्यक्ष लता गोयल, प्रदेश संयोजक मंत्री कमलेश गोयल, प्रदेश मंत्री अंशु गोयल तथा प्रदेश संगठन मंत्री एवं अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। सम्मेलन की प्रदेश सदस्य सपना अग्रवाल और जिला अध्यक्ष आशा अग्रवाल भी अपनी टीम के साथ शामिल हुईं। अग्रवाल महिला मंडल की सचिव सीमा गर्ग ने भी सहभागिता निभाई।
मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष प्रज्ञा गोयल एवं सचिव लहर मित्तल अपनी टीम के साथ बैठक में पहुंचीं। सत्संग मंडल की ओर से रेखा गोयल और वेणु जिंदल उपस्थित रहीं। सभी ने आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार रखे।
बैठक में एडवोकेट अनिल गोयल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल, बजरंग मित्तल, अजय भोला प्रसाद अग्रवाल, अजय बैजनाथ अग्रवाल, अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने उत्सव की तैयारियों में सहयोग देने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। आयोजकों ने सूरजपुर के समस्त नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग प्रदान करने की अपील की।

