Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मुख्यमंत्री भूपेश से कांग्रेस विधायक का भरोसा उठा, डिप्टी सीएम सिंहदेव सरगुजा छोड़ कर रहे बिलासपुर में प्रचार
Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश से कांग्रेस विधायक का भरोसा उठा, डिप्टी सीएम सिंहदेव सरगुजा छोड़ कर रहे बिलासपुर में प्रचार

Avatar photo
By fourthline.in
November 11, 2023 3 Min Read
0

बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर सीट से छठवीं बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने चुनाव प्रचार के लिए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बिलासपुर आने पर कड़ा कटाक्ष  किया है और कहा है कि विधायक शैलेष पाण्डेय का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भरोसा उठ गया है। श्री सिंहदेव बिलासपुर में प्रचार कर रहे हैं और जनता उन्हें सरगुजा में ढूंढ़ रही है।

आज जनसम्पर्क प्रचार अभियान के बीच अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पाँच साल में शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। सरगुजा संभाग मे काँग्रेस की हालत खराब है, स्वस्थ्य मंत्री बिलासपुर मे पदयात्रा मे बिजी है, सरगुजा वाले उन्हे खोज रहे हैं। महादेव के नाम से सट्टेबाजी मे सीएम हाउस की संलिप्तता से आई गिरावट को भांपते हुए शहर के अवसरवादी विधायक उपमुख्यमंत्री की गोद मे आसरा लेते हुए दिखाई देने लगे हैं। पूरे पाँच वर्षों तक यही उठापटक पूरे प्रदेश में चलती रही। मुख्यमंत्री की ढाई घर के चाल मे, प्रदेश मे विकास के मायने संरक्षित भ्रष्टाचार राजनैतिक अपराधीकरण, लालफ़ीताशाही मे बदल गये।

बिलासपुर महापौर के निष्कासन ने विधायक की नीति, नीयत और नेकनामी का खुलासा बिलासपुर के जनता के सामने कर दिया है, काँग्रेस से जनता का भरोसा उठ गया है। शिक्षा, स्वस्थ्य, सुरक्षा, बिजली, सडक़, पानी आदि मूलभूत सेवाओं के लिए जनता परेशान रही। न्यायधानी बिलासपुर मे अस्पतालों की अव्यवस्था को सुधारने के लिए माननीय न्यायालय को निर्देश जारी करना पड़ा। उक्त बातें करते हुए  श् अग्रवाल ने आज जूना बिलासपुर, जूनी लाईन, करबला एवं तेलीपारा में जनसंपर्क किया।

इस मौके पर उन्हें गोंड़पारा के सीताराम मंदिर में गंगाजल और श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। श्री अग्रवाल ने कहा धर्मो रक्षति रक्षित:, सनातन धर्म की रक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है। दुर्भाग्य है कि शराबबंदी के लिए गंगाजल की कसमें खानेवाले महामारी काल मे भी घर-घर मे दवा कि जगह दारू पहुचाते रहे। शराब घोटाला करने वाले जेल कि सलाखों मे भेजे जा रहे हैं, सरकार उनके संरक्षण मे बयान जारी कर रही है।

भाजपा तीन दिसम्बर को इस आतंक को जनता के आर्शीवाद से नष्ट कर देगी। आज चुनाव प्रचार के बीच उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से भी मतदान में बढ़चढकर हिस्सा लेने की आग्रह किया। अमर अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस नेताओं की असलियत का खामियाजा शहर के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। शहर विधायक की बिलासपुर विधानसभा में- कोई उपलब्धि नही है। बिलासपुर शहर में जो भी काम आज हो रहे वे केन्द्र सरकार की देन है। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के कार्यों को गुणवत्ता से पूर्ण कराना, बिलासपुर को बी-ग्रेड सिटी का दर्जा, अरपा पार नगर निगम, अपराधमुक्त बिलासपुर हमारी प्राथमिकता होगी।देर शाम बिलासपुर अरपा रिवर व्यू क्षेत्र मे आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा, हमारी सनातन सभ्यता में दीपदान की परंपरा हमें परस्पर सौहार्द और समर्पण भाव का संदेश देती रही है, दीपावली प्रकाश का पर्व है, प्रकाश सबके जीवन में पहुंचे इस कामना के साथ आज हम सब दीपदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

महापौर रामशरण 4 करोड़ वाले आडियो के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

Next

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, सरकार बनते ही राज्य की महिलाओं को 15 हजार प्रतिवर्ष

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme