Congress spokesperson: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचार विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की है।
Congress spokesperson: जारी आदेश के अनुसार पार्टी ने मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हालांकि इस सूची में कोई नया चेहरा नहीं है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता – आर.पी. सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत
वरिष्ठ प्रवक्ता – नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश, अभयनारायण राय
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि जो पूर्व में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवक्ता पेनलिस्ट और मीडिया कॉर्डिंनेटर की नियुक्ति हुई थी, वह यथावत है, आज की सूची उसके अतिरिक्त है।









