Two brothers drown to death :  बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तालाब में नहाने गए दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।

Two brothers drown to death :  मिली जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र ऋषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों भाई अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद निहाल घबराकर तत्काल गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए तालाब पहुंचे। जोगीराम सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Two brothers drown to death :  पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति बच्चों की मां की है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन इस अपूरणीय क्षति के सामने सांत्वना के शब्द भी छोटे पड़ गए हैं। पूरे गांव में शोक व्याप्त  है।

Two brothers drown to death : परिजनों के अनुसार रविवार को मासूम बच्चों के दादा का दशकर्म कार्यक्रम था। इसी वजह से बच्चों के पिता, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली में रहते हैं, गुरुवार सुबह ही अपने परिवार के साथ गांव लौटे थे। परिवार अभी दशकर्म के बाद के माहौल से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार सुबह दोनों मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक ही सप्ताह में परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ने से घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Previous articleSurguja News: भाजपा विधायक से विवाद के बाद सीतापुर के नायब तहसीलदार अंबिकापुर अटैच, एसडीएम भी हटाए जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here