Murder in railway station premises : बिलासपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आज सुबह क़ंस्ट्रक्शन कंपनी के चौकीदार की रक्तरंजित शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। तोरवा थाना क्षेत्र में आरपीएफ कॉलोनी के पास स्थित बजरंग कंस्ट्रक्शन के रेलवे साइट ऑफिस में तैनात गार्ड नरेश गुप्ता के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
Murder in railway station premises : बताया जा रहा है कि नरेश रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से जुड़े सामान के गोदाम की रखवाली करता था। वह बिहार के आरा जिले के सोनभठा गांव का रहने वाला था और पिछले करीब दो साल से यहां काम कर रहा था। आज सुबह कंपनी के गोदाम में ही उसका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर भारी वस्तु की चोट के निशान थे। इसकी की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस, GRP और RPF की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जांच में FSL टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
Murder in railway station premises : पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के जरिए वारदात के समय इलाके में आने-जाने वाले संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही हत्यारों के भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस मृतक के परिचितों, साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आपसी रंजिश समेत सभी संभावित संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।









