CG Weather Alert:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की झड़ी लगी है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 3 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब होने के दौरान तेज हवाओं के झोंके भी चल सकते हैं, जिनकी रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

CG Weather Alert:   मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। आंधी के दौरान बड़े पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं। वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

CG Weather Alert:  गंगीय पश्चिम बंगाल के सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में जारी बारिश के पीछे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र भी एक प्रमुख कारण है। इसके प्रभाव से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। भौगोलिक संदर्भ प्रदेश में पिछले दिनों कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। चांदो में 150 मिमी, रामचंद्रपुर में 120 मिमी, रामानुजगंज और वाड्रफनगर में 80-80 मिमी तथा बलरामपुर, कुसमी और समरी में 70-70 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Previous articleACB Raid : दस हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, 16 लाख के एरियर्स के भुगतान के लिए मांगे थे 80 हजार
Next articleMurder in railway station premises : बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी के चौकीदार की हत्या, भारी वस्तु से सिर पर वार की आशंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here