ACB Raid :  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । उस पर  16 लाख रुपये के एरियर्स भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

ACB Raid :   एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में मिसमा निवासी कवासी मंगल राम ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक उनकी पत्नी कवासी सुशीला कन्या आश्रम डूब्बाटोटा में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। वेतनमान निर्धारण के बाद उन्हें करीब 16 लाख रुपये की एरियर्स राशि का भुगतान होना था।

ACB Raid :   शिकायतकर्ता के अनुसार एरियर्स राशि के भुगतान की प्रक्रिया के लिए जब वह चंद्र कुमार यारदा, खंड शिक्षा अधिकारी, कोंटा से मिले तो आरोपी ने भुगतान करवाने के एवज में कुल एरियर्स राशि का 5 प्रतिशत यानी 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी से शिकायत की।

ACB Raid :   शिकायत के सत्यापन के दौरान BEO ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति जताई। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को आयोजित ट्रैप के दौरान आरोपी चंद्र कुमार यारदा को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Previous articlePayodhi story in Telangana Hindi textbook:  तेलंगाना के बच्चे हिन्दी पाठ्यपुस्तक में पढ़ेंगे लक्ष्मीनारायण पयोधि की कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here