Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/CRIME NEWS : पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पहले पति को खूब पिलाई शराब और फिर दोनों ने गला दबाकर कर दी हत्या
अपराध

CRIME NEWS : पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पहले पति को खूब पिलाई शराब और फिर दोनों ने गला दबाकर कर दी हत्या

Avatar photo
By fourthline.in
September 15, 2025 2 Min Read
0

लखनऊ। CRIME NEWS : उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निचलौल थाना क्षेत्र के चर्चित नागेश्वर्या  हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक नागेश्वर रौनियार की पत्नी नेहा रौनियार व उसके प्रेमी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर पहले नागेश्वर को शराब पिलाई फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नागेश्वर के शव को सड़क पर फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

CRIME NEWS :  एसपी सोमेंद्र मीना ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12/13 सितंबर की रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि निचलौल थाना क्षेत्र के दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नागेश्वर रौनियार के रूप में हुई। मृतक के पिता केशव राज रौनियार की तहरीर पर उसकी पत्नी नेहा व गांव के ही जितेंद्र पर केस दर्ज किया गया।

CRIME NEWS :  नागेश्वर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दोनों आरोपित 21 वर्षीय नेहा रौनियार और 20 वर्षीय जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना निचलौल के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्य, उपनिरीक्षक प्रधान यादव, रजनीश सिंह, विवेक राव, विवेक सिंह व महिला कांस्टेबल गुड़िया व पूजा शामिल रहे। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

CRIME NEWS :  आरोपी जितेंद्र ने बताया कि नागेश्वर उसकी दुकान पर काम करता था। उसने एक लड़की का नंबर दिया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। बाद में पता चला कि वह लड़की और कोई नहीं बल्कि नागेश्वर की पत्नी नेहा है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नागेश्वर आड़े आ रहा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

Tags:

Crime News Wife Lover Murder Plot Husband Strangled Alcohol Trap Murder Shocking Crime Case Love Affair Murder Domestic Crime Police Investigation
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

IND vs PAK : खेल के मैदान में भी पाकिस्तान की फजीहत ! हाथ मिलाने मैदान में खड़े थे पाक खिलाड़ी, भारतीय स्टाफ ने दरवाजा बंद कर दिया

Next

Raipur City Crime: फॅार्म हाउस में देर रात हुक्का-शराब पार्टी, संचालक गिरफ्तार, कई रईसजादे भी पकड़ाए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme